आज की ख़बरआर्थिक

6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix Note 60 Pro भारत में लांच

नई दिल्ली। Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लांच कर दिया है। फोन में 6500mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन की कीमत की बात करें तो Infinix Note 60 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन सोलर ऑरेंज, डीप ओशियन ब्लू और मोका ब्राउन में आता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए इनफिनिक्स की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इस फोन बिक्री 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फिलहाल यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की Active Matrix LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1208×2644 पिक्सल, 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 93.18% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 8GB RAM + 8GB LPDDR5 एक्सटेंडेड रैम और 256GB तक UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 7.45 मिमी, चौड़ाई 162.37, मोटाई 77.17 मिमी और वजन 200 ग्राम है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno GPU A810 दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button