TechTrending Newsपंजाब

मोहाली में पंजाब का पहला Cyber Kiosk लॉन्च: अब आम नागरिक खुद कर सकेंगे मोबाइल का मैलवेयर स्कैन

मोहाली, 21 जुलाई 2025 :  पंजाब पुलिस ने साइबर सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य का पहला “Cyber Kiosk” मोहाली के फेज़-4 स्थित राज्य साइबर अपराध कार्यालय में स्थापित किया है। डीजीपी गौरव यादव के मार्गदर्शन और विशेष डीजीपी वी. नीरजा के नेतृत्व में इस आधुनिक सुविधा का सोमवार को उद्घाटन किया गया।

यह सेल्फ-सर्विस कियोस्क (Cyber Kiosk) नागरिकों को उनके एंड्रॉइड/आईओएस मोबाइल डिवाइस, यूएसबी ड्राइव और अन्य बाहरी स्टोरेज डिवाइस पर मौजूद मैलवेयर, हानिकारक ऐप्स और असुरक्षित फाइलों की पहचान और सफाई करने की सुविधा देता है। यह सिस्टम बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञता के आम नागरिकों द्वारा उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है।

24×7 निःशुल्क सेवा, सिर्फ 2-5 मिनट में स्कैन

उद्घाटन समारोह में विशेष डीजीपी वी. नीरजा ने बताया कि यह कियोस्क (Cyber Kiosk ) नागरिकों के लिए एक जनकल्याणकारी पहल है, जिसे अब तक चार शहरों — मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में स्थापित किया गया है। आने वाले समय में इसे राज्य के अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा।

उन्होंने बताया, “यह (Cyber Kiosk ) सेवा पूरी तरह निःशुल्क, तेज और सुरक्षित है। हर स्कैन में सिर्फ 2 से 5 मिनट का समय लगता है और डेटा लीक का कोई खतरा नहीं है।”

IMEI और ऐप स्कैनिंग के साथ रिपोर्ट भी मिलेगी

एसपी साइबर क्राइम, जशनदीप सिंह गिल ने जानकारी दी कि यह कियोस्क (Cyber Kiosk ) IMEI नंबर, सिम कार्ड डिटेल, इनस्टॉल किए गए ऐप्स और इंटरनल स्टोरेज का गहन स्कैन करता है। उपयोगकर्ता संक्रमित ऐप्स को अनइंस्टॉल कर सकते हैं, हानिकारक फाइलें हटा सकते हैं और रिपोर्ट को ईमेल या यूएसबी में सेव कर सकते हैं।

यह प्रणाली(Cyber Kiosk ) टच स्क्रीन इंटरफेस से संचालित होती है और इसे राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU)अरिष्टि इन्फो लैब्स द्वारा विकसित किया गया है। मोहाली कियोस्क को ओमेक्स के सीएसआर सहयोग से स्थापित किया गया है।

साइबर अपराध की रिपोर्टिंग आसान

अधिकारियों ने नागरिकों से साइबर (Cyber Kiosk ) जागरूकता बनाए रखने और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.punjabpolice.gov.in पर तुरंत रिपोर्ट करने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में लायंस क्लब, रेड क्रॉस, रोटरी क्लब और मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह पहल डिजिटल भारत (Cyber Kiosk ) की दिशा में पंजाब सरकार की एक सशक्त और अभिनव शुरुआत मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button