CAT 2025 notification OUT : पंजीकरण 1 अगस्त से, जानें परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और IIM की सूची

CAT 2025 notification OUT : कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की आधिकारिक अधिसूचना रविवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड द्वारा जारी कर दी गई है। देशभर के MBA उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि यह परीक्षा भारत के 21 IIM और अन्य शीर्ष B-स्कूलों में प्रवेश की पहली सीढ़ी मानी जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अगस्त 2025 से iimcat.ac.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण की अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क
CAT 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹3,000 है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹1,300 का शुल्क देना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
CAT 2025 परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और एडमिट कार्ड 5 से 30 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा परिणाम जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है।
आवेदन प्रक्रिया के चरण
-
आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं
-
वैध ईमेल और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें
-
व्यक्तिगत, शैक्षणिक व कार्य अनुभव की जानकारी भरें
-
आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, कैटेगरी प्रमाणपत्र) अपलोड करें
-
ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-
पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें
CAT स्कोर स्वीकार करने वाले IIMs
CAT 2025 के स्कोर को देश के 21 IIM मान्यता देते हैं। इनमें IIM अहमदाबाद, बैंगलोर, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर और कोझिकोड प्रमुख हैं। इसके अलावा, IIM बोधगया, IIM जम्मू, IIM अमृतसर, IIM नागपुर और IIM रांची जैसे नए IIM संस्थान भी CAT स्कोर के आधार पर MBA में प्रवेश देते हैं।
MBA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते पंजीकरण कर लें और तैयारी में जुट जाएं।






