Trending Newsहरियाणा

मंत्री अनिल विज का सख्त एक्शन: “मैं अपने शहर में गुंडागर्दी नहीं होने दूंगा”, बर्फखाना जमीन विवाद और मारपीट मामले में FIR के निर्देश

अंबाला, 31 जुलाई 2025 – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री विज ने साफ शब्दों में कहा कि “मैं अपने शहर में गुंडागर्दी नहीं होने दूंगा”, जिससे जनता में सरकार की दृढ़ मंशा का स्पष्ट संदेश गया है।

बर्फखाना में 85 साल से रह रहे परिवार ने लगाई गुहार, मंत्री ने दिया न्याय का भरोसा

अंबाला के बर्फखाना इलाके में रहने वाले मरसेलिनो नॉरोन्हा परिवार ने मंत्री विज को बताया कि वे करीब 85 वर्षों से उसी जगह रह रहे हैं, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें डरा-धमकाकर घर खाली करवा दिया

मैं अपने शहर में गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगा।परिवार ने यह भी कहा कि उन्होंने 13 मई को कैंट थाने में शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला एसपी को जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

मारपीट मामले पर मंत्री विज हुए सख्त, SHO को दी फटकार

शिवपुरी कॉलोनी के निवासी ने मंत्री को बताया कि नमस्ते चौक के पास कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद उस पर हमला कर दिया, और बाद में अस्पताल में भी दोबारा हमला हुआ

इस घटना पर मंत्री विज ने कैंट थाना एसएचओ को मौके पर फटकार लगाते हुए कहा:

मैं अपने शहर में गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगा।

उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश भी जारी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button