Trending Newsचंडीगढ़हरियाणा

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 27 HCS अधिकारियों में से 15 को IAS में पदोन्नत किया गया

चंडीगढ़ | 4 अगस्त 2025 : हरियाणा प्रशासन में बड़े स्तर पर पदोन्नति का ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य के कुल 27 हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों में से 15 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। यह नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी नोटिफिकेशन के तहत प्रभावी हुई है।

IAS में प्रमोट हुए 15 HCS अधिकारी कौन हैं?

हरियाणा सरकार की ओर से UPSC को भेजी गई फाइल में से इन 15 अधिकारियों को IAS में पदोन्नत किया गया है। इनमें प्रमुख नाम हैं:

  • विवेक पदम सिंह

  • मुनीश नागपाल

  • महेंद्र पाल

  • सतपाल शर्मा

  • सुशील कुमार

  • वर्षा खनगवाल

  • वीरेंद्र सिंह सहरावत

  • सत्येंद्र दुहन

  • मनिता मलिक

  • सतबीर सिंह

  • अमृता सिंह

  • योगेश कुमार

  • वंदना दिसोदिया

  • जयदीप कुमार

  • संवर्तक सिंह खनगवाल

हरियाणा में IAS अधिकारियों की संख्या बढ़ी

हरियाणा में कुल IAS पद 225 हैं, जिनमें से अभी तक केवल 169 अधिकारी ही तैनात थे। इन 15 नई नियुक्तियों के बाद अब हरियाणा में IAS अधिकारियों की कुल संख्या बढ़कर 184 हो गई है। यह कदम राज्य प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button