Trending NewsVideo Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

हरभजन मान की कार का एक्सीडेंट, गाय से टकराकर फ्लाईओवर पर पलटी SUV

कुरुक्षेत्र | 4 अगस्त 2025 – मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता हरभजन मान सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे-44 के पिपली फ्लाईओवर पर घटी, जब हरभजन मान की पजेरो SUV एक अचानक सामने आई गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी डिवाइडर से टकराई और पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि हरभजन मान सुरक्षित बाहर निकल आए

पंजाबी सिंगर हरभजन मान की कार का एक्सीडेंटसूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग 5 बजे हुई जब हरभजन मान दिल्ली में शो करने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही उनकी गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई, जिससे टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई

गाड़ी में सवार लोगों में हरभजन मान के सुरक्षाकर्मी को हल्की चोटें आईं, लेकिन हरभजन मान पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सब्जी विक्रेता बना देवदूत

हादसे के समय एक सब्जी विक्रेता सुरजीत कुमार मौके से गुजर रहा था। उसने तुरंत मानवता दिखाते हुए गाड़ी की ओर दौड़ लगाई और हरभजन मान और अन्य सवारों को बाहर निकाला। उसकी तत्परता के कारण स्थिति और बिगड़ने से बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button