Trending NewsWorld Newsआज की ख़बरदेश विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान पहुंचे, 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जापान के हानेडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में भारत और जापान के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर लिखा, “टोक्यो पहुंच गया हूं। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं। मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मज़बूत किया जा सके और नए सहयोग के रास्ते तलाशे जा सकें।”

भव्य स्वागत समारोह

हानेडा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का जापानी अधिकारियों और भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में जापानी समुदाय ने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का पाठ कर उनका अभिवादन किया। सैंकड़ों भारतीय नागरिक भी इस भव्य स्वागत में शामिल हुए।

भारत-जापान व्यापार और निवेश सहयोग को प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और जापान के बीच व्यापारिक एवं निवेश संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। जापान भारत का एक प्रमुख आर्थिक साझेदार है और इस दौरे के दौरान कई नए व्यापार समझौतों और परियोजनाओं पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पीएम मोदी ने पहले ही स्पष्ट किया था कि भारत जापान के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

ट्रम्प प्रशासन से बढ़ते मतभेदों के बीच अहम दौरा

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव है। अमेरिका द्वारा लगाए गए व्यापार शुल्कों ने भारतीय कारोबारों पर असर डाला है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी का मुख्य फोकस जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर होगा, जिससे भारत की अमेरिका पर निर्भरता कम हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button