Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने दौड़ी ‘नमो युवा रन’, बोले – “ये देश की तरक्की की दौड़ है”

कुरुक्षेत्र, 21 सितंबर 2025 – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित ‘नमो युवा रन’ (मैराथन) में भाग लेकर युवाओं को एक सशक्त संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं पर फूलों की वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

नमो युवा रन: देश के 75 जिलों में एक साथ आयोजन

‘नमो युवा रन’ का आयोजन देश के 75 जिलों में एक साथ किया जा रहा है। हरियाणा से केवल कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम को इस विशेष कार्यक्रम में शामिल किया गया है। यह रन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समाप्त होगी।

नमो युवा रन कुरुक्षेत्र

“परिवारवाद-वंशवाद खत्म करें, राजनीति में आएं युवा” – सीएम सैनी

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, ये दौड़ केवल 5 किलोमीटर की नहीं, बल्कि देश की तरक्की की दौड़ है। राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़े, और वे परिवारवाद और वंशवाद को समाप्त करें।”

उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाने और देश को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

“प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व, नया भारत का सपना”

सीएम सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, लोकल फॉर वोकल जैसी योजनाओं ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अब हमें युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास से विकसित भारत का सपना साकार करना है।”

खेलों में हरियाणा की धमक

मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि हाल ही में ओलिंपिक में देश को मिले 6 मेडल्स में से 4 मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। यह राज्य के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत का प्रतीक है।

युवाओं के लिए विदेश सहयोग विभाग

सीएम ने बताया कि जो युवा विदेश जाकर करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए राज्य सरकार ने विदेश सहयोग विभाग का गठन किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित और सही मार्गदर्शन देना है, जिससे वे फर्जी एजेंटों के चंगुल में न फंसे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button