Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Rahul Gandhi: हरियाणा चुनाव पर राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’, 25 लाख वोटों की चोरी का लगाया आरोप

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव पर बड़ा आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट जोड़े गए, जिससे कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया। उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission) पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह “लोकतंत्र की चोरी” है।

राहुल गांधी का बड़ा बयान

हरियाणा में 25 लाख मतदाता फर्जी हैं। ये या तो डुप्लिकेट हैं, या अस्तित्व में ही नहीं हैं, या किसी और के नाम पर वोट देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई साधारण गलती नहीं बल्कि “सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन” है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 22,000 वोटों से चुनाव हारी, लेकिन जांच में सामने आया कि 8 में से 1 मतदाता फर्जी है — यानी करीब 12.5% वोट नकली हैं।

एक महिला ने 22 बार वोट डाला”

राहुल गांधी ने कहा कि “हमारे पास सबूत हैं कि एक महिला ने हरियाणा के 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला। उसके नाम, तस्वीरें और पहचान सब अलग-अलग हैं।”
उन्होंने बताया कि यह महिला असल में एक ब्राजीलियाई मॉडल की स्टॉक फोटो है — यानी यह पूरी तरह फर्जी प्रोफाइल थी। यह हरियाणा की मतदान सूची का उदाहरण है — एक महिला 223 बार वोट डाल सकती है। चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि यह कैसे संभव है।

सरकार चोरी करके बनाई गई है

राहुल गांधी ने कहा, हम भारत के लोगों को बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री वैध रूप से सरकार में नहीं हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री भी वैध नहीं हैं। सरकार चुराई गई है।”

राहुल गांधी का यह बयान बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले आया है, जिससे देश की सियासत में हलचल मच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button