Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

India’s Top Philanthropist 2025: अंबानी-अडानी नहीं, इस शख्स ने दान किए ₹2,700 करोड़! हर दिन बांटे ₹7.4 करोड़

India’s Top Philanthropist 2025: भारत के सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट में एक बार फिर HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर ने बाजी मार ली है। एडलगिव और हुरुन फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2025 के अनुसार, शिव नादर और उनके परिवार ने पिछले साल ₹2,708 करोड़ का दान किया है। यानी औसतन हर दिन ₹7.4 करोड़ समाजसेवा में दिए गए।

80 वर्षीय शिव नादर लगातार चौथी बार देश के नंबर 1 दानवीर बने हैं। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में कुल ₹10,122 करोड़ समाज को लौटाए हैं। उनकी अधिकतर राशि शिक्षा और संस्कृति के उत्थान में खर्च होती है।

शिक्षा ही बदलाव की ताकत: शिव नादर फाउंडेशन की भूमिका

साल 1994 में स्थापित शिव नादर फाउंडेशन शिक्षा को केंद्र में रखकर काम करता है। इसके तहत शिव नादर यूनिवर्सिटी और विद्याग्यान स्कूल जैसे संस्थान देशभर के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और समान अवसर प्रदान कर रहे हैं। India’s Top Philanthropist 2025

दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी, अडानी टॉप 5 में

इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने ₹626 करोड़ दान किए — जो पिछले साल से 54% अधिक है। India’s Top Philanthropist 2025
वहीं अडानी ग्रुप के गौतम अडानी ने ₹386 करोड़ दान देकर पांचवां स्थान हासिल किया।

भारत के टॉप 10 दानवीर 2025 (EdelGive-Hurun List)

रैंक नाम दान (₹ करोड़ में)
1 शिव नादर एवं परिवार 2,708
2 मुकेश अंबानी एवं परिवार 626
3 बजाज परिवार 446
4 कुमार मंगलम बिड़ला एवं परिवार 440
5 गौतम अडाणी एवं परिवार 386
6 नंदन निलेकणी 365
7 हिंदुजा परिवार 298
8 रोहिणी निलेकणी 204
9 सुधीर और समीर मेहता 189
10 सायरस पूनावाला एवं आदर पूनावाला 173

शिक्षा बनी समाज में सबसे बड़ा बदलाव का जरिया

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा दान शिक्षा के क्षेत्र में हुआ है, इसके बाद स्किल डेवलपमेंट और हेल्थ प्रोग्राम्स को प्राथमिकता दी गई है। यह साफ दर्शाता है कि अब भारत के उद्योगपति सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि समाज निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। India’s Top Philanthropist 2025

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button