Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Delhi Red Fort Blast: लाल किला ब्लास्ट से 3 घंटे पहले तक पार्किंग में खड़ी थी i20 कार, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध – देखें Photos

Delhi Red Fort Blast: सोमवार (10 नवंबर) की शाम देश की राजधानी दिल्ली दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास खड़ी i20 कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। अब तक 9 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
इस बीच धमाके से कुछ देर पहले की CCTV फुटेज सामने आई है, जो जांच में अहम सबूत साबित हो सकती है।

3 घंटे तक पार्किंग में खड़ी थी कार

जांच में सामने आया है कि जिस i20 कार से धमाका हुआ, वो शाम 3:19 बजे लाल किला पार्किंग में खड़ी की गई थी। करीब तीन घंटे बाद यानी 6:48 बजे गाड़ी पार्किंग से बाहर निकली और सिर्फ चार मिनट बाद 6:52 पर ब्लास्ट हो गया।
CCTV फुटेज में एक संदिग्ध शख्स कार में बैठता नजर आया है, जिससे जांच और तेज हो गई है।

Delhi Red Fort Blast: लाल किला ब्लास्ट से 3 घंटे पहले तक पार्किंग में खड़ी थी i20 कार, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध – देखें Photos

CCTV फुटेज से खुलासा – कौन आया, कौन गया?

दिल्ली पुलिस ने आसपास के 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले हैं ताकि पता चल सके कि

  • कार को पार्किंग में कौन लेकर आया,

  • कौन उसे बाद में लेकर गया, और

  • गाड़ी कहां से चली और किन रास्तों से लाल किले के सामने पहुंची।

FSL और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मंगलवार सुबह भी मौके पर मौजूद हैं।

गाड़ी की खरीद-फरोख्त की कहानी

पुलिस को जांच में पता चला कि इस i20 कार को कई बार खरीदा-बेचा गया

  • पहले मालिक मोहम्मद सलमान ने इसे ओखला में देवेंद्र नाम के व्यक्ति को बेचा।

  • इसके बाद कार अंबाला और फिर पुलवामा तक पहुंची, जहां इसे तारिक नाम के व्यक्ति ने खरीदा।
    पुलिस अब सभी खरीदारों और बिचौलियों से पूछताछ कर रही है।

मौके पर पहुंची FSL टीम
मौके पर पहुंची FSL टीम

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ सकते हैं तार

सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद में हाल ही में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से इस ब्लास्ट के तार जुड़ने के संकेत मिले हैं।
खुफिया एजेंसियों को शक है कि धमाके वाली i20 कार में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार थे।

Delhi Red Fort Blast
धमाके के बाद बर्बाद कार

दिल्ली पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने राहत और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112

  • कंट्रोल रूम: 011-22910010 / 011-22910011

  • LNJP अस्पताल: 011-23233400 / इमरजेंसी: 011-23239249

  • AIIMS ट्रॉमा सेंटर: 011-26594405

  • फायर सर्विस: 101

  • एम्बुलेंस: 102 या 108

यह भी पढ़ें : –

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button