Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

PM मोदी का खुलासा: बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत का आधार बना ‘महिला-युवा’ मॉडल

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। PM मोदी ने इसे “2010 के बाद बिहार द्वारा दिया गया सबसे बड़ा जनादेश” बताया और कहा कि बिहार की जनता ने “महिला और युवा—नए एमवाई मॉडल” को चुनकर राजनीति की नई दिशा तय कर दी है।

पुराना तुष्टिकरण वाला एमवाई मॉडल हुआ फेल — नया ‘महिला-युवा’ मॉडल बना जीत की कुंजी

PM मोदी ने कहा कि बिहार की जीत ने तुष्टिकरण पर आधारित पुराने एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा-आज बिहार ने नया सकारात्मक एमवाई फॉर्मूला दिया है—महिला और यूथ।

PM मोदी ने बताया कि बिहार देश के उन राज्यों में गिना जाता है जहां युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। इन युवाओं ने जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, रोजगार और स्थिर शासन के लिए वोट किया। यह मॉडल जंगलराज की राजनीति को पूरी तरह ख़ारिज करता है।

युवाओं ने किया मतदाता सूची शुद्धिकरण का समर्थन

PM मोदी ने कहा कि बिहार के युवा अब जागरूक हो चुके हैं और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के महत्व को समझते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा-युवा मतदाता अब फर्जी वोट और तुष्टिकरण की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगा।उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में हाशिए पर पड़े समूहों के बीच मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी चुनाव आयोग के प्रति बढ़े विश्वास को दर्शाती है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में भी हुआ रिकॉर्ड मतदान

PM मोदी ने यह भी याद दिलाया कि यह वही बिहार है जहाँ एक समय नक्सलवाद के कारण कई क्षेत्रों में मतदान दोपहर 3 बजे ही समाप्त हो जाता था। लेकिन इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान कर यह साबित कर दिया कि झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है।उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने साफ संदेश दे दिया है—“जमानत पर चलने वालों का जनता साथ नहीं देगी।”

लोकतंत्र की जीत: पीएम मोदी

PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ एनडीए की जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत है। लोगों ने उस राजनीति को नकारा है जो समाज को बांटने पर आधारित थी। उन्होंने कहा- बिहार ने फिर दिखा दिया है कि लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को जनता धूल चटा देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button