आज की ख़बरचंडीगढ़पंजाब

पंजाब-चंडीगढ़ में अगले तीन दिन के लिए तूफान और तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट

चंडीगढ़। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में अगले तीन दिनों में तूफान एवं तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना जताई है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस आनंदपुर साहिब में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 10 जिलों में आंधी और तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो फिलहाल ऊपरी हवा में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। यह लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 76 पूर्वी देशांतर और 32 उत्तरी देशांतर के आसपास स्थित है। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में बन रहा है, जो 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button