देश विदेश
बिहार में नए सीएम का ऐलान आज, कल बनेगी नई सरकार

बिहार के नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में शपथ लेंगे। पार्टी दफ्तार से लेकर राजभवन तक इसकी तैयारी चल रही है। सोमवार को केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर महत्त्वपूर्ण बैठकें हुईं। यहां पर नेताओं के बीच नए मंत्रिमंडल पर बाचतीत हुई। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को दो बजे जदयू, तीन बजे भाजपा और चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी।
सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी पटना आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को पटना आएंगे। वह लोक भवन में रुकेंगे। पीएम 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।






