सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, CBSE स्कूलों में भरे जाएंगे 894 पद, इस डेट से करें आवेदन

हमीरपुर
प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए सीबीएसई स्कूलों में इस बार एडमिशन के भारी लो को देखते हुए इन स्कूलों में बड़े स्तर पर शिक्षकों की भर्ती का सिलसिला शुरू हुआ है। अभी करीब एक सप्ताह पहले इन सीबीएसई स्कूलों के लिए निकाले गए शिक्षकों के 808 पदों के बाद अब फिर से सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 894 अतिरिक्त पद भरे जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। सिलेक्ट होने वाले शिक्षकों को 30 हजार रुपए फिक्स मानदेय दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल सुबह दस बजे से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 मई रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस विषय में, कितनी भरी जाएंगी सीटें
जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग में पोस्ट कोड 26028 के तहत विभिन्न स्कूलों में पोलिटिकल साईंस के 95 पद भरे जाएंगे। इसी तरह पोस्ट कोड 26029 के तहत सोसियोलॉजी टीचर के 108 पद, पोस्ट कोड 26030 के तहत इकॉनोमिक्स टीचर के 86 पद और पोस्ट कोड 26031 के तहत साईकोलॉजी टीचर के 114 पद भरे जाएंगे। इसी तरह पोस्ट कोड 26032 के तहत कम्प्यूटर टीचर के 118, पोस्ट कोड 26033 के तहत फाइन आट्र्स टीचर के भी 118, पोस्ट कोड 26034 के तहत पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में टीचर के 78 और पोस्ट कोड 26035 के तहत फिजिकल एजुकेशन में शिक्षको के 177 पद भरे जाएंगे।
15 मई तक मौका
आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर लिंक 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 15 मई रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा।





