हिमाचल

सेना में लेफ्टिनेंट बने घुमारवीं के विकास, पांचवें प्रयास में पास की परीक्षा, परिजन गदगद

अग्रिवीर के रूप में सेना में भर्ती होकर अधिकारी बनने का लक्ष्य तय करने वाले घुमारवीं के डुगली गांव के विकास गौतम ने पांचवें प्रयास में सेना में लेफ्टिेनंट का रैंक प्राप्त किया। लगातार चार प्रयासों में असफलता के बावजूद विकास ने तैयारी जारी रखी और आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल किया। विकास की इस उपलब्धि पर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे।

उन्होंने लेफ्टिनेंट विकास गौतम को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। वर्ष 2025 में उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उनका चयन ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया बिहार के लिए हुआ। अब वह लेफ्टिनेंट बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button