खेल

चिन्नास्वामी में पाटीदार के सामने गिल, आज शाम 7:30 बजे से RCB-गुजरात में होगी भिड़ंत

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें शुक्रवार को आईपीएल मैच में आमने-सामने होंगी, जहां दोनों का लक्ष्य बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना है। चिन्नास्वामी की थोड़ी धीमी पिच पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे, जिससे टीम को छह विकेट से हार मिली थी। यह आरसीबी की इस सीजन में दूसरी हार थी, जिससे वह शीर्ष चार में अपनी जगह मजबूत करने का मौका गंवा बैठी। रॉयल बैंगलुरु के पास आठ अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (8 अंक), दिल्ली कैपिटल्स और टाइटंस (6-6 अंक) हैं। मौजूदा चैंपियन आरसीबी को पता है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमजोर प्रदर्शन से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अब उसे ज्यादातर मैच विरोधी टीम के मैदान पर खेलने हैं। वह अपने दो घरेलू मैच भी रायपुर में खेलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button