यूको बैंक ने किया पांच करोड़ 90 हजार 314 रुपए का कारोबार

चंडीगढ़
यूको बैंक ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही और वर्ष के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। इस अवधि के दौरान बैंक का कुल कारोबार पांच करोड़ 90 हजार 314 रुपए रहा, जो दर वर्ष आधार पर 14.95 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। इसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 19.44 फीसदी होकर दो करोड़ 62 हजार 752 रुपए और कुल जमाओं में वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.59 फीसदी की वृद्धि होकर तीन करोड़ 27 हजार 563 रुपए हो गया। वहीं, कुल कासा राशि 1,17,752 करोड़ रही, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.46 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। बचत जमा 1,01,025 करोड़ रहा, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.78 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है तथा चालू जमा 16727 करोड़ रहा, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 16.77 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।
कासा अनुपात में 74 बीपीएस का सुधार हुआ और यह 38.65 फीसदी हो गया। रिटेल, कृषि और लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्रों में अग्रिम बैंक के आरएएम सेगमेंट में वर्ष दर वर्ष के आधार पर 24.23 फीसदी बढक़र 152324 करोड़ हो गया, जो खुदरा अग्रिम में वर्ष दर वर्ष के आधार पर 26.62 फीसदी की वृद्धि, कृषि अग्रिम में वर्ष दर वर्ष के आधार पर 26.24 फीसदी की वृद्धि तथा एमएसएमई अग्रिम में वर्ष दर वर्ष के आधार पर 19.36 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।






