आर्थिक

Motorola ने भारत में लांच किए अपने नए ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus

नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus लांच किए हैं। कंपनी के मुताबिक यह TWS ईयरबड्स Sound by Bose ट्यूनिंग, हाई-एंड ड्राइवर सेटअप और AI-बेस्ड फीचर्स के साथ आता है। इसमें Hi-Res Audio, Spatial Audio और Dynamic ANC जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Moto Buds 2 Plus में 11mm डायनामिक ड्राइवर और Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर का हाइब्रिड सेटअप दिया गया है, जिसे कंपनी ने Sound by Bose ट्यूनिंग के साथ पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह Hi-Res Audio और LHDC कोडेक सपोर्ट करता है, जिससे वायरलेस ऑडियो क्वालिटी बेहतर मिलती है।

नॉइज कैंसलेशन के लिए इसमें Dynamic ANC और कुल छह माइक्रोफोन दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह Environmental Noise Cancellation और हाई SNR के साथ कॉलिंग क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इसके साथ Spatial Audio सपोर्ट भी मिलता है, जो इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। बैटरी की बात करें तो Moto Buds 2 Plus में सिंगल चार्ज पर 9 घंटे तक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। इसमें Wear Detection, कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल्स और Dual Connection जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button