हरियाणा
प्रो. अनिल कुमार मित्तल केयू एकेडमिक काउंसिल के सदस्य नामित

कुरुक्षेत्र, 17 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूएसएम) के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार मित्तल को प्रोफेसर प्रतिनिधि के रूप में विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया है। यह जानकारी देते हुए लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. अनिल मित्तल को 29 जून 2026 से दो वर्ष के लिए एकेडमिक काउंसिल के सदस्य होंगे।






