कल पश्चिम बंगाल जाएंगे मोदी, योग दिवस के साथ-साथ राज्य दिवस में भी होंगे शरीक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल की दो दिन की दौरे पर जाएंगे जहां वह पश्चिम बंगाल दिवस के साथ-साथ योग दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। श्री मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 23वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 18,880 करोड़ से अधिक राशि हस्तांतरित करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह पश्चिम बंगाल में अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण तथा शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को बताया कि श्री मोदी कल करीब पौने चार बजे हुगली जिले के तारकेश्वर में पश्चिमबंग दिवस (पश्चिम बंगाल दिवस) समारोह में भाग लेंगे।
वह पश्चिम बंगाल में अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण तथा शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री सुबह साढ़े छह बजे कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद लगभग प्रधानमंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता में देश में ही निर्मित तीन नौसैनिक पोतों आईएनएस दुनागिरि, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को नौसेना में शामिल करेंगे। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस वर्ष के पश्चिमबंग दिवस का विषय पश्चिम बंगाल: विरासत, सद्भाव और विकास है, जो राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक एकता और विकास संबंधी आकांक्षाओं को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण तथा शिलान्यास करेंगे। रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों से संबंधित ये पहलें आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेंगी, आजीविका में सुधार लाएँगी, किसानों के कल्याण को बढ़ावा देंगी तथा पूरे राज्य में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देंगी।






