मनोरंजन

प्यार और रहस्य का अनोखा संगम, रहूं मैं तेरे रू-ब-रू का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई। फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जो दर्शकों को एक ऐसी दिलचस्प दुनिया की झलक देता है, जहां प्यार और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस आकर्षक पोस्टर में दो रोमांटिक जोडिय़ों के बीच एक रहस्यमयी नकाबपोश शख्स दिखाई देता है, जो कहानी में छिपे राज़, धोखे और भावनात्मक संघर्ष की ओर इशारा करता है।

एसएस एंटरटेनमेंट वल्र्ड द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में नए कलाकार आर्या कुमार, नीथा शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ एक मजबूत सहायक कलाकारों की टीम भी है, जो इस सस्पेंस से भरपूर कहानी में अहम भूमिका निभाएगी। फिल्म का निर्देशन इंदर दास ने किया है, जबकि इसकी पटकथा आर्या कुमार द्वारा लिखी गई है।

फिल्म के डीओपी सोनू कुमार तिवारी और कमल एस. चौपाल हैं, वहीं आर्या कुमार और हिमांशु तिवारी ने क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में अपनी रचनात्मक दृष्टि से फिल्म को आकार दिया है। फिल्म का निर्माण सुमन सौरभ ने किया है। फिल्म का संगीत सोनू राव ने तैयार किया है, जबकि गीत शब्बीर सुर्वे ने लिखे हैं। फिल्म का संपादन हिमांशु तिवारी ने किया है और बैकग्राउंड स्कोर शैलेश राव द्वारा तैयार किया गया है। अपने दिलचस्प पोस्टर के साथ ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। यह रोमांटिक सस्पेंस-थ्रिलर दर्शकों को अंत तक बांधे रखने और हर मोड़ पर नए रहस्यों से चौंकाने का वादा करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button