वेनेजुएला में कुदरत का कहर, एक मिनट में घर-इमारतें जमींदोज, अस्पताल मलबे के ढेर में बदले, सडक़ों पर ही इलाज
वेनेजुएला में सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी। सबसे खौफनाक और विनाशक भूकंप से पूरा मुल्क कांप गया। वेनेजुएला में बैक-टू-बैक आए दो भूकंपों ने देश में जबरदस्त तबाही मचाई है। 60 सेकंड के अंदर राजधानी कराकस की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं। राजधानी में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो बार धरती हिली। इसके बाद, डरे हुए लोग अपने परिवार वालों और पालतू जानवरों के साथ इमारतें खाली करके सडक़ों पर जमा होते नजर आए।
भूकंप से पूरे वेनेजुएला में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर असर पड़ा है। भूकंप के बाद घायल हुए लोगों का इलाज सडक़ पर करना पड़ रहा है, क्योंकि ज्यादातर बड़े अस्पतालों की इमारतें भी मलबे में बदल चुकी हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में बिजली का कनेक्शन टूट चुका है। वेनेजुएला में जब भूकंप आया, तब कुछ मछुआरे नाव में थे। व ेदूर से शहर को तबाह होते देख रहे थे। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अमरीकन स्टेट्स (ओएएस) के महासचिव अलबर्ट रामदीन ने वेनेजुएला में आए भूकंप को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अभी भी हमें काफी नुकसान की जानकारी नहीं है, लेकिन पूरे गोलार्ध का समुदाय वेनेजुएलाई समुदाय के साथ खड़ा है। हम हर तरह की मदद करेंगे। वेनेजुएला के कराकस में रहने वाले चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि जहां भी संभव हो, बीजिंग मदद देने के लिए तैयार है।






