देश विदेश

परिसीमन मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएं, कांग्रेस की मांग, मल्लिकार्जुन खडग़े ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली

लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन के माध्यम से सीटों की संख्या बढ़ाने का विधेयक संसद में फिर लाए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। श्री खडग़े ने गुरुवार को लिखे इस पत्र में कहा है कि उन्होंने मार्च और अप्रैल में संसदीय कार्य मंत्री को किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर परिसीमन संबंधी सरकार के प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया था, लेकिन उनका कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि परिसीमन के लिए लाया गया ‘संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026’ लोक सभा में 17 अप्रैल को आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका। श्री खडग़े ने लिखा है कि मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिल रही है कि सरकार अब मानसून सत्र के दौरान इस विधेयक का संशोधित संस्करण पेश करने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button