Viral News

पैसे कमाने के लिए बुजुर्ग ने भिड़ाया ऐसा धांसू जुगाड़, लोगों को मजबूरी में ढीली करनी पड़ी अपनी जेब

पैसे कमाने के कई तरीके हैं और कुछ लोग इस मामले में बिल्कुल नए और स्मार्ट तरीके अपनाते हैं। हाल ही में एक बुजुर्ग ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लिए ऐसा धांसू जुगाड़ भिड़ाया, जिसने न चाहते हुए भी लोगों को उसे टिप देने के लिए मजबूर कर दिया। अब ये जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।

दरअसल, बुजुर्ग ने एक मेट्रो स्टेशन पर खड़े होकर एक प्लेकार्ड पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था: “अगर आपकी बंदी हॉट है, तो प्लीज मुझे टिप दें।” इस अनोखे और मजेदार संदेश ने वहां से गुजर रहे कपल्स का ध्यान खींचा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कपल्स बुजुर्ग के पास से गुजरते हैं, लड़के को तो इस प्लेकार्ड की तरफ देखकर अनदेखा करने का मन होता है, लेकिन जैसे ही लड़की की नजर उस पर पड़ती है, वह तुरंत अपने साथी से कहती है कि वह बुजुर्ग को टिप दे। न चाहते हुए भी लड़के को बुजुर्ग को पैसे देने पड़ते हैं।

इस वायरल वीडियो में कपल्स के बीच हल्की प्रतिस्पर्धा और मजाकिया स्थिति भी बन जाती है। वीडियो का उद्देश्य केवल लोगों को मनोरंजन देना था, और इसे इंस्टाग्राम पर @the.villain.skull नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं।

एक यूजर ने कहा, “इसे ही कहते हैं वर्क स्मार्ट नॉट हार्ड,” जबकि दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मेरा वाला तो इतना चीकट है कि देखकर भी अनदेखा कर देता।” वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “इसे कहते हैं मेंटॉस जिंदगी।”

यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। इस मजेदार जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर लोगों को न केवल हंसी में डुबो दिया बल्कि स्मार्ट तरीके से पैसे कमाने की एक नई मिसाल भी पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button