Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

मोहाली बिल्डिंग हादसा: 2 की मौत, 3 अब भी मलबे में दबे; सेना और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mohali Building Collapsed Update : पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम एक बहुमंजिला इमारत ढहने के बाद बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार सुबह तक मलबे से एक और शव बरामद किया गया है, जिससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। घटना स्थल पर सेना और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें 18 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

 

 

शनिवार रात मलबे से एक 20 वर्षीय लड़की को जीवित बाहर निकाला गया था। हालांकि, उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Mohali Building Collapsed

मलबे में फंसे हैं तीन लोग

एनडीआरएफ(NDRF ) के अनुसार, हादसे के समय इमारत में 5 लोग फंसे थे, जिनमें 3 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थीं। अब भी तीन लोग मलबे के नीचे दबे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयां बढ़ रही हैं क्योंकि घटनास्थल पर सीवर का पानी भर गया है, जिससे फंसे लोगों के जीवित रहने की उम्मीद कम हो गई है।

 

हादसे का शिकार: अभिषेक और दृष्टि की मौत

1. अभिषेक : अंबाला निवासी अभिषेक का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। वह जिम करने आया था।

2. दृष्टि वर्मा : हिमाचल प्रदेश की ठियोग निवासी दृष्टि को देर रात मलबे से निकाला गया था। लेकिन अस्पताल में उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

जिम और रिहायशी फ्लोर थे इमारत में

इमारत के 3 फ्लोर पर जिम था, जबकि बाकी दो फ्लोर पर किराएदार रहते थे। हादसे के बाद एक महिला अपने पति को ढूंढने पहुंची थी। उसका पति अभिषेक जिम में वर्कआउट करने आया था और हादसे के बाद से उसका फोन बंद था।

Punjab building collapsed

बिल्डिंग मालिकों पर FIR दर्ज

मोहाली के SSP दीपक पारीक ने जानकारी दी कि बिल्डिंग के मालिक परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

 

सेना के 80 जवान जुटे बचाव कार्य में

भारतीय सेना की इंजीनियर टास्क फोर्स के 80 जवान, विशेष उपकरणों के साथ, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। NDRF और सेना की टीमें लगातार समन्वय कर रही हैं। बचाव कार्य पूरी रात जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button