Punjab Vidhansabha का विशेष सत्र पहली बार श्री आनंदपुर साहिब में- Live

Punjab Vidhansabha : पंजाब के इतिहास में पहली बार विधानसभा का विशेष सत्र चंडीगढ़ से बाहर आयोजित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक सत्र आज 24 नवंबर को शाम 1 बजे से श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जैता जी मेमोरियल में शुरू होगा। यह सत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है।
पहली बार विधानसभा चंडीगढ़ से बाहर
श्री आनंदपुर साहिब में चंडीगढ़ की ही तरह एक अस्थायी विधानसभा बनाई गई है। यहां तैयार किए गए इंतज़ामों में शामिल हैं—स्पीकर गैलरी,मंत्रियों व विधायकों के लिए बैठने की व्यवस्था,मीडिया गैलरी,अधिकारियों के लिए अलग ऑफिस स्पेस, यह पहली बार है जब पंजाब विधानसभा किसी धार्मिक-ऐतिहासिक स्थल से लाइव संचालित होने जा रही है।
सरकार ले सकती है बड़ा निर्णय
सत्र दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चलेगा। इसमें— श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव रखा जाएगा,
भाईचारे, शांति और सद्भावना का संदेश फैलाने का संकल्प पारित हो सकता है।






