Bihar Election Results 2025 Live: शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त,शेरगिल बोले, “विपक्ष के दफ्तरों पर ताले लगेंगे”

ihar Election Results 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिल रही है। राज्य की 243 सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपनी जीत का दावा किया है, जबकि जनसुराज भी कई सीटों पर प्रभाव दिखाने की कोशिश में है।
बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 122 सीटें हासिल करनी होंगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जनता राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को दोबारा मौका देगी या बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाएगी।
NDA में उत्साह – भाजपा बोली: ढोल बजेंगे, मिठाई बटेगी
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने बिहार के रुझानों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा: भाजपा के दफ्तर में ढोल बजेंगे, मिठाई बटेगी, विपक्ष के दफ्तरों पर ताले लगेंगे। जब तक राहुल गांधी विदेश में उठेंगे तब तक NDA की जीत हो चुकी होगी… बिहार की जनता जंगलराज नहीं, जनकल्याण को जीताना चाहती है। RJD और कांग्रेस की हार तय है।
एनडीए नेताओं का दावा है कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जनता ने भरोसा जताया है और इसी कारण शुरुआती रुझानों में गठबंधन आगे बढ़ रहा है।
महागठबंधन बोला – अभी तस्वीर साफ नहीं, अंतिम नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे
महागठबंधन ने शुरुआती रुझानों को अंतिम संदेश मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि रिकॉर्ड वोटिंग यह संकेत देती है कि जनता बदलाव चाहती है और अंतिम परिणाम उनकी झोली में जा सकते हैं। कांग्रेस और RJD नेताओं ने दावा किया कि “अभी खेल बाकी है।
रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाई चुनाव की दिलचस्पी
बिहार में इस बार भारी मतदान हुआ है।
-
NDA का दावा: लोग सुशासन और विकास के नाम पर वोट कर रहे हैं।
-
महागठबंधन: जनता बदलाव के मूड में है।
-
जनसुराज: कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय किया।
कुल मिलाकर समीकरण बेहद टकराव भरे हैं।






