Trending NewsViral NewsWorld Newsआज की ख़बर

Dubai Air Show में अचानक जमीन पर गिरा तेजस विमान, पायलट की मौत

Dubai Air Show 2025 के दौरान भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA Tejas Fighter Jet के क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया। अपनी डेमो फ्लाइट के दौरान Tejas Aircraft ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कुछ ही सेकंड में वह तेज रफ्तार से जमीन पर जा गिरा। हादसा स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:10 बजे अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ।

कैसे हुआ हादसा? वीडियो में दिखी दर्दनाक तस्वीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार Tejas Jet हवा में तेज़ी से करतब दिखा रहा था। तभी अचानक विमान नीचे झुकता दिखा और पायलट के नियंत्रण में नहीं रहा।
कुछ ही पलों में Tejas Crashed और टकराव के साथ जोरदार धमाका हुआ। आसमान में काला धुआं फैल गया और एयर शो में मौजूद हजारों लोगों में अफरातफरी मच गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Tejas crash in Dubai का पूरा दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।

हादसे में पायलट की मौत – IAF ने जताया शोक

दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तेजस विमान के पायलट की मौत हो गई है।
भारतीय वायुसेना ने इस दुखद सूचना की पुष्टि करते हुए कहा:

“दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान IAF का Tejas Aircraft दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में हमारे बहादुर पायलट की मौत हो गई। IAF इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है और परिवार के साथ खड़ी है।”

IAF ने Court of Inquiry का गठन कर दिया है, ताकि Tejas Crash in Dubai की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

तेजस विमान पहले भी हुआ है क्रैश

भारत का स्वदेशी विमान Tejas Fighter Jet अपनी श्रेणी में बेहद सुरक्षित और आधुनिक माना जाता है, लेकिन यह दूसरा मौका है जब तेजस क्रैश हुआ है।

  • 2024, जैसलमेर (राजस्थान): इंजन फेल होने से Tejas Aircraft हादसे का शिकार हुआ था। उस समय पायलट सुरक्षित निकल आए थे।

  • 2025, Dubai Airshow: इस बार हादसा घातक साबित हुआ और पायलट की मौत हो गई।

तेजस — भारत की तकनीकी ताकत

LCA Tejas 4.5-जनरेशन का हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे भारत ने स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है।
Dubai Airshow 2025 में इसका प्रदर्शन भारत की एयरोस्पेस क्षमता दिखाने का एक बड़ा अवसर था, लेकिन Tejas Crash in Dubai ने पूरे कार्यक्रम को शोक में बदल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button