Trending NewsVideo Newsआज की ख़बरउतर प्रदेश

आश्रम यौन शोषण कांड: आरोपी स्वामी चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार, 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके में स्थित एक निजी प्रबंधन संस्थान में सामने आए आश्रम यौन शोषण कांड में बड़ा मोड़ आ गया है। आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे दिल्ली लाकर गहन पूछताछ की तैयारी में है।

 क्या है पूरा मामला?

मार्च 2025 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की एक छात्रा ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें खुद को धर्मगुरु बताने वाले चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न, धमकी और फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस शिकायत के बाद जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे संस्थान के भीतर फैले सेक्सुअल शोषण के नेटवर्क का पर्दाफाश होता गया।

 छात्राओं के आरोप चौंकाने वाले

  • देर रात क्वार्टर में बुलाने की घटनाएं

  • डिजिटल माध्यमों से अनुचित संदेश भेजना

  • पैसे देने के बावजूद अतिरिक्त धन की मांग

  • संस्थान में अयोग्य लोगों की नियुक्ति

  • पीड़ित छात्राओं को धमकाना और मजबूरी में कॉलेज छोड़ने पर मजबूर करना

एक एसोसिएट डीन और उसके परिवार के कई सदस्य भी इस कथित नेटवर्क का हिस्सा बताए गए हैं।

जांच में क्या सामने आया?

जांच में सामने आया कि संस्थान में स्वामी चैतन्यानंद ही अंतिम निर्णय लेने वाला व्यक्ति था, जिसने अपने वफादारों को ऊंचे पदों पर बैठाया। शिकायत भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन द्वारा ईमेल के माध्यम से दर्ज कराई गई थी। संस्थान ने भी 1 अगस्त को प्रेस बयान जारी कर शिकायतों की पुष्टि की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button