350वां शहीदी दिवस: CM मान परिवार सहित डिजिटल गैलरी पहुंचे, संगत के लिए फ्री बसें व ई-रिक्शा सेवा

Punjab News: नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन शहीदी दिवस पर पंजाब में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, कैबिनेट मंत्री तरुणजीत सिंह संधू और हरजोत सिंह बैंस के साथ विशेष रूप से तैयार की गई डिजिटल शहीदी गैलरी में पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने गुरु साहिब की महान शहादत को नमन किया और कहा कि यह डिजिटल प्रस्तुति गुरु साहिब की कुर्बानी को नई पीढ़ियों तक जीवंत रूप में पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
सरकार की विशेष व्यवस्था: संगत के लिए फ्री बसें और ई-रिक्शा
शहीदी दिवस पर संगत को आसान और सुरक्षित आवाजाही उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ी पहल की फ्री बस सेवा,फ्री ई-रिक्शा सेवा,मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक और मार्गदर्शन के लिए विशेष हेल्प डेस्क,श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, प्राथमिक इलाज और दिशानिर्देश केंद्र, इन व्यवस्थाओं की वजह से हजारों श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के शहीदी समारोह में शिरकत कर सकें।
CM भगवंत मान बोले— “गुरु तेग बहादुर जी की शहादत मानवता की रक्षा का प्रतीक”
मुख्यमंत्री ने कहा- गुरु तेग बहादुर जी की शहादत हमें बताती है कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए साहस और बलिदान कितना आवश्यक है। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।






