CM सैनी का बड़ा ऐलान: हरियाणा की महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 प्रति माह, 5 हजार करोड़ का बजट मंजूर

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऐलान किया है कि राज्य सरकार ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ₹2100 मासिक आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पहले ही ₹5,000 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया जा चुका है और दूसरे बजट से महिलाओं को सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
कुरुक्षेत्र में किया ऐलान, चुनावी वादे को निभाने की दिशा में बड़ा कदम
CM सैनी ने यह घोषणा रविवार को कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन-2025 कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा:”हमने जो वादा किया था, उस पर काम शुरू कर दिया गया है। लाडो लक्ष्मी योजना से प्रदेश की लाखों बहनों को हर महीने ₹2100 मिलेंगे।“
यह योजना 2024 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रमुख वादों में शामिल थी और अब इसे लागू करने की दिशा में तेजी लाई जा रही है।






