पंजाब

कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब में निकाय चुनावों का मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब में निकाय चुनावों का मतदान

पंजाब में 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए मतदान मंगलवार सुबह 8 बजे से जारी है। राज्यभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। इन चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों समेत कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सुबह से कई क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोराहा में 33.13 प्रतिशत, जगराओं में 30.92 प्रतिशत, खन्ना में 30.73 प्रतिशत, पायल में 41.86 प्रतिशत, रायकोट में 35.15 प्रतिशत और समराला में 34.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं कुल मतदान प्रतिशत 14.55 प्रतिशत दर्ज किया गया।

नगर निगम बटाला में 14.01 प्रतिशत, नगर परिषद फतेहगढ़ चूड़ियां में 14.54 प्रतिशत, नगर परिषद धारीवाल में 17.24 प्रतिशत तथा नगर परिषद श्री हरगोबिंदपुर साहिब में 22.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसी बीच जिला लुधियाना के रायकोट में कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर बूथ के अंदर कथित तौर पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया।

वहीं बठिंडा में भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला थाना कैंट के बाहर धरने पर बैठे नजर आए। चुनावी माहौल के बीच सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button