सिख बंदियों की रिहाई की मांग पर आज दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे किसान; राजपुरा-अंबाला हाईवे बंद

शंभू/पंजाब, 14 नवंबर 2025: सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा पंजाब और विभिन्न किसान यूनियनों ने आज शुक्रवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। सुबह से ही दोनों संगठनों के सदस्य शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे हैं, जहां से ठीक 10 बजे काफिला दिल्ली के लिए रवाना होगा।
किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि कौमी इंसाफ मोर्चा का दिल्ली तक बड़ा मार्च तय है और किसान संगठनों ने इस आंदोलन को पूरा समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि “कार्यक्रम के अनुसार ठीक 10 बजे मार्च शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना होगा।”
पंजाब-हरियाणा पुलिस अलर्ट, हाईवे बंद
किसान संगठनों के ऐलान के बाद पंजाब और हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान 13 नवंबर की रात से ही लागू कर दिया था।
आज 14 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
➡️ राजपुरा-अंबाला हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा।
➡️ सभी भारी व हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आज यात्रा का प्लान आंदोलन और ट्रैफिक डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए ही बनाएं।






