Neem Karoli Baba: क्या नीम करौली बाबा हनुमान जी के अवतार थे? जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान वायरल!

Neem Karoli Baba: आध्यात्मिक जगत में नीम करौली बाबा का नाम श्रद्धा और रहस्य का पर्याय बन चुका है। लाखों भक्तों के दिलों में बसे बाबा की महिमा देश-विदेश में फैली हुई है। बाबा की भक्ति में स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और विराट कोहली जैसे नामी हस्तियां भी शामिल हैं। उनके जीवन में दर्ज कई चमत्कार और आध्यात्मिक अनुभव आज भी चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नीम करौली बाबा वास्तव में हनुमान जी के अवतार थे?
हाल ही में इस सवाल पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने अपनी राय रखी, जो चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने कहा कि Neem Karoli Baba को लेकर भक्तों की श्रद्धा बहुत गहरी है और कई लोग उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं, लेकिन यह एक पूरी तरह से आस्था का विषय है, जिसे प्रमाणित करना आसान नहीं है।
हनुमान जी को अवतार लेने की जरूरत नहीं
रामभद्राचार्य जी ने स्पष्ट किया कि वह ऐसे संतों पर टिप्पणी करने से बचना चाहते हैं क्योंकि यह श्रद्धा का विषय है। उन्होंने कहा,
“हनुमान जी चारों युगों में विद्यमान हैं, उन्हें दोबारा अवतार लेने की आवश्यकता नहीं है। समर्थ गुरु रामदास जी और Neem Karoli Baba पर हनुमान जी की कृपा थी, लेकिन उन्हें अवतार कहना अतिशयोक्ति होगी।”
भक्तों की श्रद्धा और बाबा की आध्यात्मिक शक्ति
रामभद्राचार्य जी ने आगे कहा कि हनुमान जी के अवतार को लेकर जो भावनाएं हैं, वे भक्तों की श्रद्धा से जुड़ी हैं। Neem Karoli Baba ने अपने जीवन में अनेक चमत्कार दिखाए और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया, जो निश्चित रूप से दिव्य था। परंतु किसी को भगवान का अवतार कहना एक गंभीर आध्यात्मिक विषय है जिसे सिर्फ श्रद्धा के आधार पर स्वीकार किया जा सकता है, वैज्ञानिक या शास्त्रीय प्रमाणों से नहीं।
Neem Karoli Baba का जीवन: सादगी और भक्ति की मिसाल
Neem Karoli Baba ने कभी स्वयं को किसी विशेष रूप में प्रस्तुत नहीं किया। वे सादगी से रहते थे, लोगों की मदद करते थे और हनुमान जी की गहरी भक्ति में लीन रहते थे। उनके आश्रमों में आज भी हनुमान जी की पूजा प्रमुख रूप से होती है। उनके भक्तों का मानना है कि बाबा में हनुमान जी की शक्ति समाहित थी और उन्होंने कई ऐसे चमत्कार किए जो सामान्य मानव की क्षमता से परे थे।
क्या आप मानते हैं कि नीम करौली बाबा हनुमान जी के अवतार थे? अपने विचार कमेंट में साझा करें






