Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

सर्दी का सितम : हरियाणा के स्कूलों में छुट‍्टियां बढ़ी, HTET परीक्षा स्थगित

Haryana School Holiday : बढ़ती सर्दी की वजह से हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को अभी बंद रखने का फैसला लिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। शिक्षा बोर्ड ने 17 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। 18 जनवरी को रविवार की छुट्टी है। ऐसे में 19 जनवरी को स्कूल दोबारा खुलेंगे। इससे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से एक जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टियां की गई थी। अब इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया है।

जनवरी के अंतिम सप्ताह में परीक्षा

वहीं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 को स्थगित कर दिया है। अब इस परीक्षा को जनवरी के अंतिम सप्ताह में कराया जाएगा। जिसके लिए नई तिथि तय की जाएगी। फिलहाल बोर्ड ने यह कदम मौसम की विषमताओं की वजह से उठाया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 17 और 18 जनवरी को होने वाला एचटेट परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब ये परीक्षा 25 जनवरी के बाद ही तिथि तय कर कराई जाएगी। जिसकी घोषणा भी दो से तीन दिन में कर दी जाएगी। फिलहाल मौसम की विषमताओं की वजह से बोर्ड ने ये कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button