जापान के उद्योगपतियों ने क्यों कहा—‘पंजाब है परफेक्ट जगह’? CM Mann की बैठक में खुलासा!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जापान में उद्योग जगत के दिग्गज़ों के साथ हाई-लेवल बैठकों में पंजाब को भारत का सबसे आकर्षक, सुरक्षित और तेजी से बढ़ता निवेश गंतव्य बताया। मुख्यमंत्री की यह बैठक इतनी प्रभावशाली रही कि कई जापानी कंपनियों ने तुरंत कहा—“Punjab is a perfect place for long-term investment!”
जापान के शीर्ष उद्योग समूहों के साथ बड़ी बातचीत
इस अहम बैठक में जापान की अग्रणी संस्थाएं और कंपनियाँ शामिल रहीं—JBIC,Aisin Industry,Yamaha,Honda Motor,JICA,Tore Industries,METI, Fujitsu Limited, बैठक में सीएम मान ने जापानी टेक-मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए पंजाब को “अवसरों की जमीन” बताते हुए 6 प्रमुख सेक्टर्स पेश किए— उन्नत विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबिलिटी, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और ग्लोबल सर्विसेज। उन्होंने कहा कि पंजाब तेजी से एक न्यू एज इंडस्ट्रियल हब बन रहा है, जहाँ जापानी कंपनियों के लिए विशेष प्रोत्साहन और आसान प्रक्रियाएँ उपलब्ध हैं।
जापानी कंपनियों ने दिखाई गहरी रुचि
बैठक के तुरंत बाद कई जापानी कंपनियों ने पंजाब में निवेश और विस्तार को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। कुछ कंपनियों ने कहा कि— “पंजाब के पास स्थिर सरकार, विश्वसनीय मानव संसाधन और बेहतर सुरक्षा—तीनों आदर्श स्थितियाँ मौजूद हैं।”
पंजाब निवेशक सम्मेलन का निमंत्रण
सीएम मान ने सभी जापानी उद्योगपतियों को 13–15 मार्च 2026 को आईएसबी मोहाली में होने वाले 6th Progressive Punjab Investors Summit में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब के भविष्य के औद्योगिक रोडमैप को दुनिया के सामने रखेगा।
पंजाब–जापान साझेदारी होगी और मजबूत
सीएम मान ने कहा कि जापान और पंजाब—दोनों ही अनुशासन, गुणवत्ता और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को लेकर समान दृष्टिकोण रखते हैं। यही कारण है कि कई जापानी कंपनियाँ पहले से पंजाब में सफल व्यवसाय चला रही हैं और अब और विस्तार की योजना में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जापानी निवेशकों को हर स्तर पर—✔ आसान प्रक्रियाएँ✔ सिंगल विंडो सिस्टम✔ सुरक्षित कारोबारी वातावरण✔ 24×7 सहयोग उपलब्ध कराएगी।
पंजाब के युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा
नए निवेश के साथ पंजाब में—हजारों रोजगार,नई टेक्नोलॉजी,ग्लोबल ,स्किल ट्रेनिंग,MSME को बूस्ट मिलने की संभावना है।






