Honey Singh-Malaika Arora का नया गाना ‘Chilgum’ हुआ रिलीज़, भोजपुरी तड़के संग मचा धमाल — डांस मूव्स पर छिड़ा बवाल!

Honey Singh- Malaika Arora Chillgum song: देसी म्यूज़िक के बादशाह यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका नया धमाकेदार गाना “चिलगम” (Chilgum) रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में उनके साथ नज़र आ रही हैं बॉलीवुड की ग्लैम डिवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), जिन्होंने अपने बोल्ड अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया है।
हालांकि, जहां एक ओर फैंस हनी सिंह की एनर्जी और भोजपुरी टच की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मलाइका के डांस मूव्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
Bochpuri टच और हनी सिंह का रैप बना हाइलाइट
‘चिलगम’ गाने में हनी सिंह ने हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी का फ्यूज़न तैयार किया है। उनकी एनर्जेटिक बीट्स और मज़ेदार लिरिक्स ने इसे एक पार्टी ट्रैक बना दिया है।
टी-सीरीज़ (T-Series) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गाने को मिहिर गुलाटी (Mihir Gulati) ने डायरेक्ट किया है।
वीडियो में रागिनी विश्वकर्मा का भी ग्लैमरस अंदाज़ देखने को मिलता है।
गाने के रिलीज़ के कुछ घंटों में ही यूट्यूब पर 5 लाख से ज़्यादा व्यूज़ पार हो चुके हैं, और सोशल मीडिया पर #ChilgamChallenge ट्रेंड कर रहा है।
मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स पर विवाद
गाने में मलाइका शिमरी आउटफिट में ‘चिलगम’ खाते हुए नजर आ रही हैं। उनका हिप मूव और जीभ निकालने वाला डांस स्टेप कुछ यूज़र्स को खटक गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Reddit, X (Twitter) और Instagram पर कई लोग इसे “वल्गर” और “ओवर द टॉप” बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा,“हनी सिंह का फैन हूं, लेकिन मलाइका को अब ऐसे अजीब डांस नंबर छोड़ देने चाहिए।”
जबकि कुछ फैंस ने मलाइका की फिटनेस और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए कहा-उम्र सिर्फ एक नंबर है, और मलाइका इसे साबित कर रही हैं!
मलाइका ने कहा — ‘Chilgum’ एक फुल मस्तीभरा एक्सपीरियंस
मलाइका अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा,चिलगम पर काम करना वाकई बहुत मजेदार था — यह बोल्ड, एनर्जेटिक और फुल मस्तीभरा गाना है। हनी सिंह के साथ काम करना हमेशा धमाकेदार रहता है। इस गाने ने मुझे अपने बेफिक्र और चंचल पक्ष को एक्सप्लोर करने का मौका दिया।
हनी सिंह का डबल धमाका — “Chilgum” और “Jhoom Sharabi” दोनों ट्रेंडिंग
‘चिलगम’ के अलावा हनी सिंह का हालिया गाना “झूम शराबी” (Jhoom Sharabi) भी जबरदस्त हिट हो रहा है।
यह गाना फिल्म “दे प्यार दे 2” (अजय देवगन, आर. माधवन, रकुल प्रीत सिंह) में शामिल है और गणेश आचार्य ने इसे कोरियोग्राफ किया है।
हनी सिंह ने कहा,मैं चाहता था कि यह गाना हर शादी और पार्टी में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दे। अजय सर के साथ काम करना हमेशा खास होता है।






