HPU ने परीक्षा तिथियां बदलीं, नौ नहीं, अब 12 मई को BA, BSC और B.Com सेकेंड ईयर का एग्जाम

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। इसके अनुसार, बीए, बीएससी और बीकॉम दूसरे वर्ष की राजनीति विज्ञान की लेजिस्लेटिव सपोर्ट विषय की परीक्षा, जो पहले नौ मई को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक निर्धारित थी, अब 12 मई को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी।
वहीं, बीए, बीएससी और बीकॉम तीसरे वर्ष की मनोविज्ञान विषय की स्ट्रेस मैनेजमेंट परीक्षा जो पहले 16 अप्रैल को सुबह नौ बजे से बारह बजे तक होनी थी, अब दो मई को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। बाकी सभी परीक्षाओं की तिथियां पूर्ववत रहेंगी। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कॉलेजों और छात्रों को समय पर सूचना देने के लिए निर्देश दिए हैं।
शास्त्री द्वितीय वर्ष हिंदी परीक्षा की तारीख भी बदली
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शास्त्री पाठ्यक्रम की दूसरी वर्ष की हिंदी परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले यह परीक्षा 16 अप्रैल को होने वाली थी, अब इसे 09 मई को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
केवीएस में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘बालवाटिका’ एडमिशन की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिन अभिभावकों ने बालवाटिका-1, बालवाटिका-2 और बालवाटिका-3 के लिए अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया था, उनका लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। केवीएस ने स्पष्ट किया है कि कक्षा पहली के लिए पहली लॉटरी लिस्ट कल, 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी।






