Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

पंजाब में दो दिन तेज बारिश का अलर्ट: 5 जिलों में ओरेंज फ्लैश, 12 जिलों में यलो चेतावनी; मोहाली में जारी बारिश

मोहाली, 21 जुलाई : पंजाब में मौसम ने करवट ली है और अगले दो दिनों (21 व 22 जुलाई) के लिए भारतीय मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। आज पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में ओरेंज फ्लैश अलर्ट सक्रिय है। मोहाली में तो सुबह से ही बादलों के साथ बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

किस-किस जिले में होगी भारी बारिश?

पंजाब में दो दिन तेज बारिश का अलर्टमौसम विभाग, चंडीगढ़ के मुताबिक पंजाब के 12 जिलों में भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में भारी बारिश (12 सेमी या उससे अधिक) की संभावना जताई गई है। अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

गर्मी से मिलेगी राहत, तापमान में आई गिरावट

बारिश और बादलों की वजह से पंजाब में तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पटियाला में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा, वहीं लुधियाना में 35, बठिंडा में 35.4, अमृतसर में 34.2, पठानकोट में 32.7 और फिरोजपुर में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम का हाल शहरवार

  • अमृतसर: बादल घिरेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रहेगा।

  • जालंधर: बादल छाए रहेंगे, बारिश संभव। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच।

  • लुधियाना: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच।

  • पटियाला: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 24 से 30 डिग्री के बीच।

  • मोहाली: लगातार बादल और बारिश। तापमान 24 से 30 डिग्री के बीच।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button