Trending Newsहरियाणा

“नशा मुक्त हरियाणा” की दिशा में बड़ा संदेश, CM नायब सिंह सैनी ने युवाओं संग दौड़ लगाई

कैथल, 13 जुलाई — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में आयोजित हाफ मैराथन में भाग लेकर युवाओं को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवन शैली और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दिनों पूरे प्रदेश में निकाली गई साइक्लोथॉन यात्रा में साढ़े 7 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इसी कड़ी में राज्य के विभिन्न जिलों में मैराथन जैसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह और पर्वतारोही रीना भट्टी ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र, खिलाड़ी, पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ‘हरियाणा उदय’ और ‘धाकड़ स्कूल’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जन आंदोलन चला रही है। आयोजन के अंत में मुख्यमंत्री ने विजेताओं को सम्मानित किया और स्टालों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button