आज की ख़बरखेल

IPL 2026: तिलक के पास जितनी प्रतिभा है, उन्हें ज़्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं: हार्दिक

सोमवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (GT) पर मिली जीत को मुंबई इंडियंस (MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने “टीम के लिए बहुत जरूरी” बताया। हार्दिक ने गेंद से जॉस बटलर को आउट किया और इससे पहले तिलक वर्मा के साथ 81 रनों की साझेदारी भी की। इससे आईपीएल 2026 में उनके लगातार चार हार का सिलसिला भी टूट गया। तिलक इस मैच के सबसे बड़े सितारे रहे। उनकी 45 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी ने एमआई को आख़िरी चार ओवरों में 73 रन बनाने में मदद की और उन्होंने जीटी के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा। यह तिलक का पहला आईपीएल शतक था, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे।

हार्दिक ने मैच के बाद ब्रॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, “तिलक के पास जितनी प्रतिभा है, उन्हें ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मैं उन्हें बस यही कहता रहा कि गेंद को देखो और मारो, क्योंकि मुझे सच में लगता है कि उनके बल्ले से गेंद जिस तरह निकलती है, वह बहुत ख़ास है। समय आ गया था कि वह आकर प्रदर्शन करें। मुझे लगता है कि मैं डगआउट में इतना ज़ोर से चिल्लाया कि मुझे थोड़ा चक्कर आ गया। लेकिन यह टीम के लिए जरूरी था, तिलक के लिए जरूरी था, मुंबई इंडियंस के लिए जरूरी था। एक कप्तान के तौर पर भी मुझे उस तरह की ऊर्जा चाहिए थी ताकि चीज़ें बदली जा सकें।”

इन शानदार शॉट्स के बाद, अब बारी थी जसप्रीत बुमराह की। उन्होंने 2022 के बाद पहली बार आईपीएल में गेंदबाज़ी की शुरुआत की और पहली ही गेंद पर बी साई सुदर्शन को आउट कर दिया।हार्दिक ने कहा,”जसप्रीत बुमराह इतने ख़ास हैं कि आप उन्हें वहीं इस्तेमाल करते हैं, जहां टीम को उनकी जरूरत है। आज हमने सोचा कि नई गेंद से असर डालना है और उनसे बेहतर कोई नहीं है।” बुमराह शायद ही कभी पहला ओवर डालते हैं। यह 151 आईपीएल मैचों में सातवीं और कुल मिलाकर 276 टी20 मैचों में 16वीं बार था, जब उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने गेंदबाज़ी की शुरुआत इसलिए की क्योंकि एमआई “नई गेंद से असर डालना चाहती थी”।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button