HaryanaTrending News

BJP Haryana Meeting : अमित शाह का संसद भाषण बड़ी स्क्रीन पर सुनते दिखे नायब सैनी और BJP नेता, बोले— कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाया

BJP Haryana Meeting : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल के अटल सभागार में मंत्रियों, विधायकों और करीब 200 पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा में दिए गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को बड़ी स्क्रीन पर सुना।

Amit Shah parliament speech

इस दौरान संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया भी अंतिम पंक्ति में बैठकर भाषण सुनते नजर आए। वरिष्ठ नेताओं का अंतिम पंक्ति में बैठना संगठन की विनम्रता, अनुशासन और कार्यकर्ता-केंद्रित संस्कृति को दर्शाता है।

“कांग्रेस संविधान को बदनाम कर रही है” – नायब सैनी

अमित शाह का भाषण सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संवैधानिक ढांचे को बदनाम करने में लगी हुई है और राहुल गांधी झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा को जानबूझकर निशाना बनाया है, लेकिन देश की जनता 2029 में इसका करारा जवाब देगी।

वोट चोरी का आरोप “बेबुनियाद”

वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के दावे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के आंकड़े गिनाते हुए बताया कि कांग्रेस कई सीटें बेहद कम अंतर से जीती है—

रोहतक: 1341 वोट

लोहारू: 792 वोट

आदमपुर: 1268 वोट

सढ़ौरा: 1699 वोट

पंचकूला: 1997 वोट

उन्होंने कहा कि अगर वोट चोरी होती, तो कांग्रेस इन सीटों पर भी जीत हासिल नहीं कर पाती।

“वोट चोरी के बम फुस्स निकले”

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान हाथ में लेकर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया गया और जब राजनीतिक जमीन खिसक गई तो वोट चोरी का मुद्दा उछाल दिया गया।
मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर कई बम फोड़े, लेकिन सभी फुस्स निकल गए।”

कांग्रेस को अमित शाह का भाषण सुनने की सलाह

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे भी बड़ी स्क्रीन लगाकर संसद में अमित शाह द्वारा दिया गया भाषण ध्यान से सुनें। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने संसद में ऐतिहासिक भाषण देकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब दिया है।

“कांग्रेस घोटालों की जननी”

कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए नायब सैनी ने कहा कि पार्टी का इतिहास घोटालों से भरा रहा है— जीप घोटाला (1948), एलआईसी घोटाला (1956), कॉमनवेल्थ घोटाला, वाड्रा-डीएलएफ घोटाला और नेशनल हेराल्ड मामला इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाने का काम किया है।”

पीएम मोदी की गरीब-कल्याण नीति की सराहना

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह समझ नहीं है कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों को किस तरह सशक्त किया है। उन्होंने आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, गरीबों को मकान, स्वच्छ जल, गैस कनेक्शन और मुफ्त अनाज जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button