मनोरंजन

IIFA कॉन्क्लेव में छाया अरुणाभ कुमार और करण जौहर का खास मोमेंट!

समय के साथ द वायरल फीवर यानी TVF देश के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक बनकर उभरा है, जिसने अपने रिलेटेबल शोज़ के जरिए डिजिटल कंटेंट की दुनिया में खास पहचान बनाई है। इसके फाउंडर अरुणाभ कुमार का विजन हमेशा से उस युवा पीढ़ी से जुड़ने का रहा है, जो पारंपरिक टेलीविजन मनोरंजन से दूर होती जा रही थी। इसी सोच के साथ उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म खड़ा किया, जो आज कंटेंट की दुनिया में लगातार सफलता हासिल कर रहा है। हाल ही में IIFA कॉन्क्लेव में एक खास पल देखने को मिला, जब एंटरटेनमेंट जगत की दो क्रिएटिव ताकतें, अरुणाभ कुमार और फिल्ममेकर करण जौहर, एक साथ नजर आए।

जहां करण जौहर ने बड़े पर्दे पर रोमांस को नई पहचान दी और उनका आइकॉनिक डायलॉग “प्यार दोस्ती है” एक पूरे दौर की परिभाषा बन गया, वहीं अरुणाभ कुमार ने द वायरल फीवर के जरिए कंटेंट की दुनिया में एक नई क्रांति लाने का काम किया।

अरुणाभ कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर GoKwik के चीफ ग्रोथ ऑफिसर वर्गब बक्शी और फिल्ममेकर करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा:

“वर्गब 🙋‍♂️ कंटेंट बिजनेस के TAM के बावजूद D2C से कंटेंट की दुनिया में स्विंग कर रहे हैं 😊”

https://www.instagram.com/stories/arunabhkumar/3907510067708608597?utm_source=ig_story_item_share&igsh=MWlldm1jdDU4ZDI2OA==

अरुणाभ कुमार ने द वायरल फीवर यानी TVF की शुरुआत यूट्यूब वीडियोज़ से की थी और आज यह एक ग्लोबल कंटेंट फोर्स बन चुका है, जिसके शोज़ और फिल्में OTT स्पेस पर छाए हुए हैं। कंपनी ने ‘परमानेंट रूममेट्स’, ‘पिचर्स’, ‘ट्रिपलिंग’, ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ समेत कई बड़े और सफल शोज़ दिए हैं। अब TVF फिल्म्स की दुनिया में भी कदम रख रहा है और ‘व्वान’ जैसी फिल्म लेकर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button