Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 13,000 का ब्याज मुक्त फेस्टिवल एडवांस

चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025 ; हरियाणा सरकार ने त्योहारी सीज़न से पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए ₹13,000 का ब्याज मुक्त फेस्टिवल एडवांस देने का ऐलान किया है। यह स्कीम राज्य के सभी नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर लागू होगी, और इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

10 आसान किस्तों में होगी वसूली

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जो वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी हैं, ने इस संबंध में सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह राशि कर्मचारियों से 10 समान मासिक किस्तों में वसूली जाएगी, और यह पूरी तरह ब्याज मुक्त होगी। सभी स्वीकृत अग्रिम राशियों का वितरण 17 अक्टूबर 2025 तक किया जाना अनिवार्य है।

कौन-कौन ले सकता है लाभ?

  • सभी स्थायी एवं अस्थायी चतुर्थ श्रेणी के नियमित कर्मचारी

  • अस्थायी कर्मचारी भी ले सकते हैं, बशर्ते उनके लिए किसी स्थायी कर्मचारी की जमानत दी जाए

  • वे कर्मचारी जिनकी सेवा आगामी 10 माह तक जारी रहने की संभावना है

सख्त निगरानी और जवाबदेही तय

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अयोग्य कर्मचारी को एडवांस मिलता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) पर होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या दुरुपयोग की स्थिति में कर्मचारी से 10% दंडात्मक ब्याज वसूला जाएगा।

सभी DDO को निर्देश दिए गए हैं कि एडवांस की वसूली और वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखें और हर महीने महालेखाकार कार्यालय से मिलान करें। सभी विभागों को नवंबर 2025 के अंत तक इस खर्च की रिपोर्ट वित्त विभाग को भेजनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button