हरियाणा

हरियाणा में ई-बसों को मिली बड़ी बढ़ोतरी, विद्यार्थियों के पास भी होंगे मान्य: सीएम नायब सैनी

हरियाणा में ई-बसों को मिली बड़ी बढ़ोतरी, विद्यार्थियों के पास भी होंगे मान्य: सीएम नायब सैनी

पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि ई-बसों में छात्र पास मान्य होंगे। उन्होंने वीरवार दोपहर एक बजे यहां ई-बस डिपो से पांच जिलों के लिए 80 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें पानीपत को 40, यमुनानगर को 15, कुरुक्षेत्र और सोनीपत को 10-10 व पंचकूला को पांच ई-बसें मिली हैं। अब प्रदेश में ई-बसों की संख्या 155 हो गई है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने के उद्देश्य से सरकार लगातार इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा दे रही है। इन बसों में विद्यार्थियों के पास भी मान्य होंगे। चंडीगढ़ से कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार और अमृतसर जैसे धार्मिक स्थलों के लिए 50 नई इलेक्ट्रिक एक्सप्रेस बसें खरीदी जाएंगी।

सीएम सैनी ने किया बसों को रवाना

आर्य पीजी कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप पेट्रोल-डीजल की बचत करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की खपत कम करना अत्यावश्यक है। ई-बसें न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करेंगी, बल्कि कम आवाज, आरामदायक सफर और स्वच्छ वातावरण को भी बढ़ावा देंगी।

उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के चालकों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश में सात चालक प्रशिक्षण केंद्र भी खोले गए हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत की धरती तीन ऐतिहासिक युद्धों की साक्षी रही है, अब यहां से प्रदूषण के खिलाफ चौथे युद्ध की शुरुआत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button