राजनाथ की “पेंसिल” और राहुल का गुस्सा: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गूंजे सवाल-जवाब | जानिए पहले दिन कौन रहा भारी?

- राजनाथ बोले- पाकिस्तान सीजफायर की गुहार पर झुका, ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा
- राहुल गांधी खड़े हुए और पूछा- "फिर ऑपरेशन रोका क्यों?"
- गौरव गोगोई बोले- “देश में सिर्फ 35 राफेल हैं, जवाब दीजिए कितने गिरे?”
- जयशंकर ने खोला राज– अमेरिका ने दी थी हमले की चेतावनी
- अमित शाह का हमला- "20 साल वहीं बैठोगे"
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में सोमवार को पहली बहस में सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जहां पाकिस्तान को झुका देने का दावा किया, वहीं राहुल गांधी और गौरव गोगोई ने सवालों की बौछार कर दी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान ने सीजफायर की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना की संयुक्त रणनीति से पाकिस्तान हिल गया।

लेकिन जब उन्होंने कहा कि “जब बच्चा अच्छे नंबर लाता है तो कोई नहीं पूछता कि कितनी पेंसिल टूटी”, तो राहुल गांधी गुस्से से खड़े हो गए। उन्होंने सवाल किया, “अगर पाकिस्तान हार गया था तो ऑपरेशन क्यों रोका गया?”
इसके बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मोर्चा संभाला और पूछा:
-
“देश में सिर्फ 35 राफेल हैं, ट्रम्प कह रहे हैं 5 गिरे। क्या यह सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए?”
-
“हमला 100 दिन पहले हुआ, आतंकियों को अब तक पकड़ा क्यों नहीं गया?”
-
“आपने चीन का नाम क्यों नहीं लिया, जबकि वह पाकिस्तान के पीछे है?”
गोगोई ने यह भी कहा कि देश को सच्चाई सुनने का साहस है, सरकार को जवाब देना चाहिए।
शाम को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुलासा किया कि अमेरिका ने भारत को हमले की चेतावनी दी थी और पाकिस्तान ने खुद सीजफायर की बात की। उन्होंने BRICS का हवाला देते हुए बताया कि कई देशों ने भारत के पक्ष में आतंक के खिलाफ बयान दिए।
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “आप 20 साल तक वहीं बैठे रहेंगे, क्योंकि आपको अपने विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं।”






