Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

Punjab बनेगा UK का निवेश हब: CM मान ने रणनीतिक संवाद में ब्रिटिश कंपनियों को दिया बड़ा न्योता

Punjab Business News : पंजाब को ब्रिटेन के लिए एक प्रमुख निवेश और व्यापार हब के रूप में प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार UK के साथ पारंपरिक और उभरते दोनों क्षेत्रों में मजबूत, दीर्घकालिक और रणनीतिक साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह विचार मुख्यमंत्री ने पंजाब–यू.के. रणनीतिक संवाद सत्र की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो और UK से जुड़ी विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

Punjab–UK व्यापार संबंधों को नई ऊंचाई देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और यू.के. (Punjab UK Investment) के बीच द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों में अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जिनका अब तक पूरा उपयोग नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सहयोग के पांच प्रमुख क्षेत्र चिन्हित किए हैं—उच्च शिक्षा,टेक्सटाइल,इंजीनियरिंग,ऑटो कंपोनेंट्स, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, इसके साथ ही फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक सेवाएं जैसे उभरते क्षेत्रों में भी निवेश के अवसर मौजूद हैं। यह भी पढ़ें : – Shaheedi Sabha से पहले पंजाब सरकार अलर्ट: 50 लाख संगत के लिए स्वास्थ्य, ट्रैफिक, सुरक्षा और सफाई के अभूतपूर्व इंतजाम – CM मान

Punjab Business News

मजबूत कनेक्टिविटी और कुशल कार्यबल पंजाब की ताकत

भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब की क्षमताओं को उजागर करते हुए कहा कि राज्य में 5 हवाई अड्डे,मजबूत राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क,घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक आसान पहुंच उपल(ब्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अत्यधिक कुशल, किफायती और शांतिपूर्ण श्रमबल है, जो निवेशकों के लिए इसे एक आदर्श गंतव्य बनाता है।

Invest Punjab: सिंगल विंडो से आसान निवेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘इन्वेस्ट पंजाब’ (Invest Punjab) एक सिंगल-विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करता है, जहां डीम्ड अप्रूवल सिस्टम,फास्ट-ट्रैक पोर्टल,तय समय-सीमा में मंजूरियां उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है और कारोबार करना आसान बनता है। यह भी पढ़ें : – Punjab News : फंडों में भेदभाव से लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी तक: संसद में केंद्र सरकार पर Meet Hayer का करारा हमला

PPIS 2026 में UK को भागीदार देश बनने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने UK के निवेशकों को मोहाली में आयोजित होने वाले पंजाब प्रगतिशील निवेशक सम्मेलन (PPIS) 2026 में भाग लेने का निमंत्रण दिया और इस दौरान एक यू.के.-केंद्रित विशेष सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा। इस अवसर पर टायनोर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बेडफोर्ड स्कूल, मुनजाल-बर्मिंघम यूनिवर्सिटी, गंगा एक्रोवूल्स, नेटस्मार्ट्ज, रॉकपैकर सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों का स्वागत किया गया।

रोजगार, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि UK से होने वाला निवेश पंजाब के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करेगा। उन्होंने कंपनियों से पराली प्रबंधन और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों में निवेश करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पंजाब का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अब कई क्षेत्रों में 70 से नीचे आ गया है। साथ ही ग्रामीण महिलाओं के लिए शुरू किए गए ‘पहल’ स्व-सहायता समूह का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को औद्योगिक विकास की रीढ़ बनाना चाहती है। यह भी पढ़ें : – Punjab : CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी: “गोलियां चलाकर मां की गोद में सो जाओगे – यह मन से निकाल दो

शिक्षा, आईटी और एविएशन में सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने UK की यूनिवर्सिटीज़ को मोहाली और पंजाब के अन्य हिस्सों में अपने कैंपस स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि पंजाब में दो सिविल एविएशन क्लब हैं, जो स्किल डेवलपमेंट पर सरकार के फोकस को दर्शाते हैं। उन्होंने मोहाली–लंदन सीधी उड़ान की उद्योगपतियों द्वारा उठाई गई मांग का भी समर्थन किया।

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर का बयान

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो ने कहा कि पंजाब और UK के बीच सक्रिय साझेदारी से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने पंजाबी प्रवासी उद्योगपतियों के साथ काम करने को एक सकारात्मक अनुभव बताया। यह भी पढ़ें : – Kabaddi Tournament Turns Bloody: Mohali में राणा बलाचौरिया की सरेआम हत्या, Lucky Patial Gang का बड़ा खुलासा | SSP का Moosewala Link पर बड़ा बयान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button