Trending Newsपंजाब

FastTrack Punjab Portal 2.0 लॉन्च: अब निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 173 सेवाएं, पंजाब बनेगा देश का इंडस्ट्रियल हब

FastTrack Punjab Portal : पंजाब के औद्योगिक विकास को नई उड़ान देने और राज्य को देश का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘फास्ट्रैक पंजाब पोर्टल’ के दूसरे चरण की आज औपचारिक शुरुआत कर दी। इस उन्नत पोर्टल के जरिए अब 173 सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिससे उद्योगों के लिए मंजूरी प्रक्रिया और भी तेज, पारदर्शी और आसान होगी।

शासन में पारदर्शिता और गति—“सिंगल विंडो विद ए सिंगल पैन” मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रशासनिक सुधारों के नए युग की शुरुआत करते हुए सिंगल विंडो विद ए सिंगल पैन प्रणाली लागू की है। उन्होंने कहा—एक कलम किसी भी छड़ी से ज्यादा ताकत रखती है। सही फैसले उद्योग और राज्य दोनों का भविष्य बदल देते हैं।”

सरकार ने उद्योगों को समय पर मंजूरियां देने के लिए “डीम्ड अप्रूवल” की नीति भी लागू की है, जिससे देरी अपने आप खत्म हो जाएगी।

1.40 लाख करोड़ का निवेश और 5 लाख रोजगार – पंजाब में उद्योगों का पलायन हुआ बंद

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पिछले दो वर्षों में पंजाब में 1.40 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आया है। इसके साथ विभिन्न क्षेत्रों में 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, और उद्योगों का राज्य से पलायन लगभग पूरी तरह रुक गया है।

युवाओं को संदेश — नौकरी खोजो नहीं, नौकरी दो

मान ने पंजाब के युवाओं को उद्यमिता अपनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार स्टार्टअप्स और नए उद्यमियों को वित्तीय सहायता और आसान ऋण उपलब्ध करा रही है।

उद्योगपतियों के लिए बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा—सरकार और उद्योग दोनों मिलकर ही पंजाब के भविष्य को आकार दे सकते हैं। हम मिलकर पंजाब को देश का सबसे मजबूत औद्योगिक राज्य बनाएंगे।

आपकी खबर भेजें लोकल खबर, फोटो या वीडियो भेजें

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button