Trending Newsचंडीगढ़

राणा बने MWB उत्तर भारत के संगठन मंत्री, सुमन भटनागर को मिली सलाहकार मंडल में जगह

चंडीगढ़,22 दिसंबर 2024। मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (MWB) ने उत्तर भारत में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मेवा सिंह राणा को संगठन मंत्री नियुक्त किया है। यह फैसला MWB उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। कुरुक्षेत्र निवासी मेवा सिंह राणा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में संगठन की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने पांच सदस्यीय टीम का गठन भी किया है, जिसमें दीपक मिगलानी (पानीपत), विशाल सूद (शिमला), संजीव शर्मा (दिल्ली), और तारा ठाकुर (पंचकूला) शामिल हैं।

22 जिलों में होगी संगठन की समीक्षा

आगामी एक महीने में यह टीम हरियाणा के सभी 22 जिलों का दौरा कर संगठन की स्थिति का आकलन करेगी। निष्क्रिय जिला अध्यक्षों को बदलने और संगठन को अधिक सक्रिय बनाने के लिए यह रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

सुमन भटनागर बने सलाहकार मंडल सदस्य

MWB के सलाहकार मंडल में भी विस्तार किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार सुमन भटनागर (अंबाला) को इस मंडल में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। धरणी ने बताया कि MWB आने वाले दिनों में बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें पत्रकारों के लिए दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस को रिन्यू कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

मुफ्त बीमा सुविधा जारी

MWB पिछले चार वर्षों से हरियाणा के 780 से अधिक पत्रकारों के लिए जीवन दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस मुफ्त में प्रदान कर रहा है। इस वर्ष भी रिन्यूअल के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसका नेतृत्व तरुण कपूर करेंगे। उनके साथ देवीदास शारदा (यमुनानगर) और सुनील सरदाना (पानीपत) इस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।

 

पत्रकारों की आर्थिक मदद में अग्रणी

संस्था अब तक पत्रकारों और उनके परिवारों को 20 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक मदद दे चुकी है। किडनी ट्रांसप्लांट, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर धरणी ने  कि MWB का उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करना है।

सरकारी स्तर पर मिली सफलता

MWB की मांग पर हरियाणा सरकार ने पत्रकारों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। अब परिवार में दो पत्रकार होने पर दोनों को पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा, FIR दर्ज होने पर पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं को रोकने की प्रक्रिया भी समाप्त कर दी गई है।

अनलिमिटेड यात्रा और आवासीय सुविधा की मांग

MWB ने सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए असीमित यात्रा सुविधा देने और उनके बच्चों को शिक्षा एवं नौकरी में 4% आरक्षण प्रदान करने की मांग की है। साथ ही, मुख्यमंत्री से आवासीय सुविधा को शीघ्र लागू करने का आग्रह किया है।

कैशलैश इलाज बना वरदान

MWB की पहल पर हरियाणा सरकार ने पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए कैशलैश इलाज की सुविधा शुरू की है। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर धरणी ने इसे पत्रकारों के लिए एक बड़ा कदम बताया, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने पर भी बेहतर इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button